Weather Forecast: बादलों की गरज से कापेगी पृथ्वी, 25 राज्यों में आंधी के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में देर रात धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत की सांस दिलाई। इतना ही नहीं तेज आंधी चलने से कहीं पेड़ तो कहीं खंभे गिर गए। कुछ मार्गों में बड़े पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह छतों पर पतंग की तरह टीन शेड भी उड़ते दिखाई दिए।

देर रात बादलों की गरज और हल्की फुल्की बूंदाबांदी ने बहुत राहत पहुंचाई। उधर दक्षिण भारत के हिस्सों में तेजी से मानसूनी बारिश हो रही है, जहां स्थिति काफी बेकाबू है। पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में देर रात आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। यहां अभी बारिश का स्तर और बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। इस बीच भारतीय मौसम विभग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

आईएमडी ने जारी किया नया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिन बिहार, झारखंड और ओडिशा में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जहां भीषण गर्मी मुश्किल पैदा करती नजर आएगी। आईएमडी के अनुसार, केरल और तमिलनाडु होते हुए कर्नाटक में दस्तक दे चुका है।

10 जून तक महाराष्ट्र, 15 जून तक मध्य प्रदेश और 27 जून तक दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई गई है। 30 मई को केरल और नॉर्थ ईस्ट राज्यों और 31 मई को मानसून उत्तरी पश्चिम बंगाल में पहुंच सकता है। जस्थान में दो दिन से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहने की उम्मीद जताई गई है। कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों में तापमान में जहां बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, देश के 29 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हल्की से तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हल्की से तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश बादलों की गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही जयपुर, बीकानेर के संभाग में गुरुवार से आंधी-बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। दक्षिणी राजस्थान के झालावाड़, बारां के एरिया में दोपहर में बादल छाए रहने की संभावना है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow