Weather Forecast: मॉनसून को लेकर आया बड़ा अपडेट! हो गई भविष्वाणी, अगले 4 दिन इन राज्यों में होगी तेज बारिश

By

Sarita

नई दिल्ली। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। देश के ज्यादातर राज्यों में इस समय प्रचड़ गर्मी देखने को मिल रही है। चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए घर से बहार निकलने की हिम्मत नहीं हो रही है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो इस सप्ताह राहत मिलने की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

दिल्ली में आज भी आसमान साफ रहेगा और दिन भर भयंकर धूप का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लू ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दी है। सोमवार को अधिकांश इलाकों में गर्म हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्लीवासियों को अगले छह दिनों तक लू से राहत मिलने की किसी प्रकार की संभावना नहीं जताई गई है। IMD के मुताबिक, पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिम में अगले चार दिनों तक तीव्र लू चलने की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा, आज मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गोवा, कोंकण, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी

आईएमडी ने रिपोर्ट में बताया कि बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बिहार में 11 जून को लू चलने का अनुमान जताया गया है। जबकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 जून से 14 जून तक ऐसा ही मौसम बना हुआ रहेगा। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 जून और 14 जून को भयंकर गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। अगले चार दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू, झारखंड और ओडिशा में लू और भयंकर गर्मी लोगों के पसीने निकाल सकती है।

राजस्थान 12 से 13 जून तक लू की चपेट में रहेगा, हिमाचल प्रदेश में 12 जून से 14 जून तक गर्म मौसम की स्थिति रहेगी। वहीं, उत्तराखंड की बात करें तो 11 जून से 14 जून तक लू चलेगी। पश्चिम बंगाल के कई हिस्से भी 11 जून से 13 जून तक लू की चपेट में रहेंगे।

मानसून को लेकर अपडेट

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर और महाराष्ट्र के अतिरिक्त क्षेत्रों में फैल गया है। अगले एक दिन के अंदर, अनुकूल परिस्थितियों की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र के अतिरिक्त क्षेत्रों में फैल सकता है।

11 से 14 जून तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। इसके अलावा,11 से 14 जून तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जून को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने होने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 11 से 12 जून तक केरल और माहे में ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। 11 से 13 जून तक कर्नाटक में और 13 जून को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में ऐसा ही मौसम रहेगा।

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow