Weather Forecast: तेज आंधी के साथ चमकेगी बिजली, अगले 48 घंटे के दौरान इन राज्यों में बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश की चेतवानी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से काफी तेज धूप देखने को मिल रही है। दिल्ली में सुबह से ही तेज धूप देखने को मिल रही है, लेकिन अब दिल्ली के कई इलाकों में तूफान के साथ बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

नोएडा में तेज ठंडी हवाएं भी चल रही है। राजस्थान की बात करें तो मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश भागों में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा और जयपुर संभाग में अगले अगले 24 घंटे के अंदर बारिश होने की आशंका जताई गई है। 1 मार्च को उत्तराखंड में ओलावृष्टि और पहाड़ी क्षेत्रों में छिटपुट भारी वर्षा और बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

देश के इन हिस्सों में बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग ने कहा कि आज मध्य भारत में गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है। आज दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा और विदर्भ में तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट हल्की और मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में आज बारिश होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा, मौसम कार्यालय ने मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतवानी जारी कर दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक , आईएमडी भोपाल ने एएनआई को बताया कि अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जैसे कुछ स्थानों पर बारिश, बिजली चमकने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

मौसम विभाग के अनुसार, श्योपुर कलां, मुरैना, ग्वालियर और भिंड जिलों में दोपहर के समय बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 25 फरवरी से 1 मार्च तक हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों में कई स्थानों पर बर्फबारी की आशंका जताई है। इसके अतिरिक्त, 29 फरवरी को मध्य-पहाड़ियों के चुनिंदा क्षेत्रों में और 1 मार्च को कई अन्य स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ptet2024@vmou.ac.in पर करें चेक

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow