Weather Forecast: कृपया छतरी खोलकर हो जाओ तैयार, अगले 24 घंटे इन राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता हुआ नजर आ रहा है। देश के कई राज्यों में झामाझम बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंड बढ़ती हुई नजर आ रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 4 मार्च को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

तो वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 5 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने वाला है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज सुबह से धूप खिली हुई देखने को मिल रही है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

बीते दिनों राजधानी दिल्ली में बारिश होने के बाद लोगों को हल्की ठंड महसूस होनी शुरू हो गई। आईएमडी ने हरियाणा और आसपास के इलाकों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तूफान की भी चेतवानी जारी कर दी है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई हिस्सों में रविवार को ओलावृष्टि, तेज रफ्तार हवाएं के साथ ही बारिश भी देखने को मिली है। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की है।

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

इसके अतिरिक्त, एजेंसी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी जारी कर दी है।

हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन

अधिकारियों के अनुसार, रविवार तड़के हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के एक गांव में हिमस्खलन हुआ, आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया।

दिल्ली में मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में 4 मार्च से मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन धूप भी निकलेगी। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच के बीच देखा जा सकता है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ptet2024@vmou.ac.in पर करें चेक

इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों में भारी बर्फबारी और बारिश की वजह से आधा दर्जन से अधिक हिमस्खलन और भूस्खलन देखने को मिले हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इसके परिणामस्वरूप पांच राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 500 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow