Weather Forecast: मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू, अब इन राज्यों में कहर ढाएगी झमाझम बारिश

By

Times Bull

नई दिल्लीः सितंबर के दो दिन बाकी रह गए हैं, जिसमें मानसूनी बारिश का विदाई का दौर शुरू हो जाता है। मौसम जानकारी के अनुसार अब तक देश के कई राज्यों से लगभग मानसून ने विदाई ले ली है, लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में बारिश जनजीवन के लिए आफत बनी हुई है। दूसरी ओर अब मानसून की विदाई के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रहा है, जिसका असर पहाड़ों में बर्फबारी के रूप में देखने को मिल रहा है। दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में देर रात बारिश देखने को मिली। सुबह से दिल्ली व आसपास के इलाकों में धूप खिली हुई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

  • इन हिस्सों में बारिश की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, देश के कुछ हिस्सों में बादलों की गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। आगामी 48 घंटों यानी 30 सितंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इसका असर कई राज्यों में देखने को मिला है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

IMD ने ये भी कहा कि इसके प्रभाव से 30 सितंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश में गरज के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है। ओडिशा में 29 सितंबर को मध्यम से लेकर तेज बारिश होने की संभावना जाहिर की है। पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात करें तो असम और आसपास हल्की बारिश संभव है। इसी तरह अंडमान और निकोबार में गुरुवार 29 सितंबर से लेकर 30 सितंबर 2022 तक गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। ओडिशा में 1 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

  • जानिए दिल्ली के मौसम का हाल

आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आगामी कुछ दिनों तक बादलों का बसेरा रहेगा। दरअसल उत्तर भारत के मैदानी शहरों के ऊपर से मानसून की हवाएं अब कमजोर पड़ने की उम्मीद है। दूसरी ओर जिन राज्यों में बारिश के लिए स्थितियां अनुकूल हैं उनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल शामिल है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के तमाम हिस्सों में अभी भी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

Times Bull के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow