Weather Prediction April Month: प्रचंड गर्मी और लू के बीच अप्रैल महीने में इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी कर दी भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देश के अधिकतर इलाकों में अब भयंकर गर्मी (Weather Update) पड़नी शुरू हो गई है। तेज धूप और भीषण गर्मी (Weather Forecast) ने लोगों का अभी से जीना बेहाल कर दिया है। दोपहर के समय में अभी से ही तेज धूप को देखकर लोग डरने लगे हैं। जरा सोचिये अप्रैल के अगर पहले हफ्ते में इतनी गर्मी है, तो जुलाई के महीने में फिर क्या हाल होगा।

मौसम विभाग (IMD) ने अप्रैल महीने के मौसम के बारे बताया है कि अप्रैल महीने में किस तरह का मौसम रहने वाला है, ताकि आप पहले से ही सावधान रहे। इस महीने देश के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। बारिश सामान्य होने के आसार हैं। IMD के मुताबिक, तापमान में वृद्धि होने की वजह से गेहूं की फसल पर कोई प्रभाव पड़ता हुआ नजर नहीं आएगा।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

क्या अप्रैल महीने में होगी बारिश?

मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम कार्यालय के मुताबिक, गेहूं की कटाई के दौरान उत्तर भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश को छोड़कर गेहूं उत्पादक राज्यों के लिए लू को लेकर कोई चेतवानी जारी नहीं की गई है। वहीं, पूरे देश में अप्रैल 2024 के दौरान औसत बारिश होने की संभावना है।

कुछ जगहों पर कम तो कुछ राज्यों में अधिक बारिश की चेतवानी

उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिक बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि पूर्वी और पश्चिमी तटों, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश देखने को मिल सकती है।

अप्रैल के महीने में जिस तरह की गर्मी अभी से देखने को मिल रही है, उसे देखकर लोगों को आने वाले दिनों के बारे में सोचकर डर सा लगने लगा है। लोग सोच रहे हैं कि जून और जुलाई के महीने में क्या होगा। ऐसे में आपको यहीं सलाह दी जाती है कि बिना काम के लू में सड़क पर ना घूमे।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ptet2024@vmou.ac.in पर करें चेक

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow