WEATHER UPDATE: बूंदाबांदी से बढ़ा सर्दी का सितम, IMD ने इन राज्यों में दी भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में मामूली बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया, जिससे सर्दी काफी बढ़ गया। राजस्थान की राजधानी जयपुर व आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे तापमान काफी नीचे गिर गया।

इसके अलावा पश्चिमी यूपी के तमाम हिस्सों में अभी भी आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है, जिससे कुछ इलाकों झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। हिमालयन इलाकों में घनी बर्फबारी से हिमस्खलन भी दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों की ठिठुरन आफत बनी हुई है।

दक्षिण भारत के तमाम हिस्सों में बारिश होने से तापमान काफी नीचे लुढ़क गया है। इतना ही नहीं वर्षा के चलते जगह-जगह पानी भर गया। पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम का मिजाज काफी तेजी रंग बदलता जा रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

आईएमडी के मुताबिक, आगामी 24 घंटे तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार और मध्य प्रदेश में गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है।

बर्फबारी की की वजह से उत्तर भआरत में सर्दी बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है अंडमान निकोबार में अगले दो दिन तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। पांच दिनों में उत्तर भारत का न्यूनमत तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है। इस दौरान छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

इन इलाकों में बढ़ेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर सिह मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और बिजनौर में भी तापमान काफी गिरने के साथ घना कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोहरा छाया रह सकता है, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।