Weather Update:गरज-चमक के साथ चलेगी आंधी, 3 मार्च तक इन राज्यों में मूसलाधार बारिश बर्फबारी की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों (Weather Update) में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अभी भी कुछ राज्यों में धूप तो कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश (UP Weather Updates) को लेकर मौसम विभाग ने भविष्वाणी की है।

1 मार्च से 3 मार्च तक आंधी-पानी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। हालांकि, 4 मार्च से सुधार के भी आसार जताये गए हैं। बादलों की आवाजाही व बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज किया जा सकता है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। दिल्ली में आज यानी 28 फरवरी को लोगों को थोड़ी ठंड का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के कुछ इलाकों में बीते दिनों बारिश भी दर्ज की गई थी, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। आईएमडी के मुताबिक, 1-3 मार्च तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी में कल यानी 29 फरवरी को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में 1 और 2 मार्च को कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

अगले महीने की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 2 मार्च को उत्तराखंड और पंजाब में भी भारी बारिश/बर्फबारी की चेतवानी जारी कर दी गई है।

1 और 2 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 1 और 2 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी ओलावृष्टि हो सकती है।

इन राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने 1 मार्च को राजस्थान, उत्तराखंड, 2 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 2 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ptet2024@vmou.ac.in पर करें चेक

 

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow