नई दिल्ली। देशभर में इस समय शरीर को गला देने वाली ठंड जारी है। कड़ाके की सर्दी के साथ ही लोगों को शीतलहर की मार भी झेलनी पड़ रही है। लोग सर्दी में हीटर जलाकर अपना जैसे – तैसे गुजारा करते हुए दिख रहे हैं। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 22 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना है। राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में इस समय ठंड का विकराल रूप देखने को मिल रहा है।
कोहरे की वजह से ज्यादातर ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उड़ानों पर भी इसका असर देखने को मिला। मध्य प्रदेश और बिहार में 24 जनवरी तक कोल्डवेव को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है।
दिल्ली में मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों तक दिल्ली सहित आस-पास के सभी राज्यों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। आईएमडी के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है।
दिल्ली में आज सुबह घने कोहरे के बाद दोपहर को सूर्य देवता के दर्शन हुए। हालांकि, इससे सर्दी में कोई कमी नहीं देखने को मिली। दिल्ली में आने वाले 3-4 दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है।
Dense to Very Dense fog (visibility<50 meters) in night/morning hours very likely in some parts of West Uttar Pradesh on 23rd and in isolated pockets on 24th & 25th January, 2024. pic.twitter.com/lefQPUnVI4
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 21, 2024
इन राज्यों में भारी ठंड का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के कुछ हिस्सों में 21 से 23 जनवरी, 2024 तक भयंकर ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 21 से 23 जनवरी, 2024 को गंभीर ठंड पड़ने की संभावना है।
Dense to Very Dense fog (visibility<50 meters) in night/morning hours very likely in some parts of Haryana-Chandigarh-Delhi during 23rd-25th January, 2024. pic.twitter.com/r10sdpA39p
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 21, 2024
राजस्थान के अलग-अलग जगहों पर 23 जनवरी, 2024 के दौरान रात / सुबह के घंटों में घना से छाए रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में 23-25 जनवरी, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अलग-अलग इलाकों में दृश्यता 50 मीटर तक दर्ज की गई। इसमें पंजाब, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्से शामिल थे। देश के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 22 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में 21 से 23 जनवरी, 2024 के दौरान रात / सुबह के घंटों में घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता < 50 मीटर) छाए रहने की संभावना है। pic.twitter.com/QIPzqqfD2f
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 21, 2024
उत्तर रेलवे के अनुसार, पांच ट्रेनें खजौराओ-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, हैदराबाद-नई दिल्ली एक्सप्रेस, रानी कमलापति-नई दिल्ली भोपाल एक्सप्रेस और कामाख्या-दिल्ली जंक्शन देरी से चल रही हैं।