Weather Forecast: कड़कती धूप और लू के बीच अगले 48 घंटे इन 8 राज्यों में आंधी, गरज के साथ बारिश की चेतवानी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी (Weather Update) ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी भी कुछ राज्यों में सुबह और शाम के समय में हल्की सर्दी (Weather Alert) भी महसूस हो रही है। पश्चिमी विभोक्ष की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, तेलांगना, छत्तीसगढ़, झारखंड में गरज-चमक और बारिश की आशंका जताई गई है। हालांकि, कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां अभी से ही भयंकर गर्मी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी लोगों को और भी अधिक परेशान कर सकती है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

राजधानी दिल्ली में फिलहाल काफी तेज धूप देखने को मिल रही है। बिहार की बात करें तो 19 से 23 मार्च तक प्रदेश में तेज हवाओं। हल्की वर्षा, मेघ गर्जन का असर जताया गया है। 21 मार्च तक गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में हल्की बारिश को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है।

इन राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग की मानें तो देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार, आज विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

पूर्वोत्तर क्षेत्र में, 24 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग – अलग इलाकों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा 21 मार्च तक आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा और यनम के तटीय इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की भविष्वाणी

मौसम विभाग की मानें तो 20 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 20-24 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम के औसत से चार डिग्री कम है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ptet2024@vmou.ac.in पर करें चेक

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow