Weather Update: बर्फबारी और ओलावृष्टि के बीच अगले 2 दिन 11 राज्यों में बारिश और तेज हवा चलने की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। फरवरी महीना का आज आखिरी दिन है, कल से मार्च का महीना का शुरू हो जायेगा। मार्च का महीना बारिश, आंधी और बर्फबारी (IMD Weather Update) के साथ ही शुरू होगा। मौसम विभाग की मानें तो आज रात से उत्तर पश्चिम भारत में मौसम करवट लेने वाला है।

29 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। फिलहाल दिल्ली में मौसम काफी खुशनमा बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 1 और 2 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, आज फरवरी के आखिरी दिन मौसम साफ देखने को मिला है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

आईएमडी के मौसम बुलेटिन में उल्लेख किया गया है कि आज रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में तीव्र बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। 1 से 3 मार्च तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में पहले दो दिनों में चरम तीव्रता के साथ बारिश होगी।

1 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फबारी की चेतवानी जारी की गई है। इसके अलावा 2 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

इस बीच, 1 और 2 मार्च को उत्तराखंड में छिटपुट भारी वर्षा/बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले महीने के पहले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

देश के इन हिस्सों में बारिश की चेतवानी

1 और 2 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा, 1 और 2 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत में तेज हवा चलने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की आशंका है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ptet2024@vmou.ac.in पर करें चेक

दिल्ली में मौसम का हाल?

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 01 मार्च की रात को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, 02 मार्च को नई दिल्ली में आसमान में बादलों का डेरा देखने को मिल सकता है। वहीं, गरज के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिलेंगी। 

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow