Weather Update: कड़केगी बिजली – बादल भरेंगे हुंकार, अगले पांच दिनों तक 8 राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। उत्तर भारत के राज्यों में अब धीरे – धीरे सर्दी का सितम कम होता हुआ नजर आ रहा हैं। जबकि, कुछ राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में पिछले चार दिनों से दोपहर के समय में धूप निकलने से लोगों को ठंड और कोहरे से राहत मिल रही हैं।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में यूपी और बिहार के कई जिलों में बारिश और ठंड एक बार फिर से लोगों को परेशान कर सकती है। इसके अलावा 10 से 13 फरवरी तक मध्य भारत में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

वहीं, पूर्वी भारत में 13 से 15 फरवरी तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में अब ठंड बस कुछ ही दिन का मेहमान है।

इन राज्यों में हल्की बारिश का अलर्ट

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

10-14 तारीख के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में 10 और 11 फरवरी को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

11 और 12 फरवरी को ओडिशा; 12 से 15 फरवरी के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और 13 से 15 फरवरी के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।

राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल
पिछले तीन दिनों से दिल्ली में आसमान साफ ​​दिख रहा है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार (आज) को आसमान साफ ​​रहने और सुबह में धुंध रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 8 और 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में 13 फरवरी को हल्की बारिश और बादल गरजने की संभावना है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ptet2024@vmou.ac.in पर करें चेक

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान शेष उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow