Ben Stokes, Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की एशेज 2023 सीरीज में इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने इतिहास रच दिया है।

Ben Stokes, Eng vs Aus Ashes Series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की ऐशेज सीरीज में इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस टेस्ट सीरीज में जहां बाकी बल्लेबाजों का बल्ला खामोश पड़ा हुआ है, वहीं स्टोक्स के बल्ले से बेन स्टोक्स 45 के औसत से 405 रन निकले हैं। आइए जानते हैं ऐशेज सीरीज में बेन स्टोक्स ने कौनसा कारनामा किया है।

बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में स्टोक्स के बल्ले से 67 गेंदों में 42 रन निकले थे। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। इस छक्के के साथ स्टोक्स ने जारी एशेज सीरीज में अपने 15 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह एक एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड केविन पीटरसन के नाम था, जिन्होंने साल 2005 की एशेज सीरीज के दौरान कुल 14 छक्के लगाए थे।

टेस्ट क्रिकेट की एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2019-20 की टेस्ट सीरीज के दौरान 19 छक्के लगाए थे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में शिमरन हेटमायर 15 छक्कों के दूसरे स्थान पर हैं। वहीं अब स्टोक्स भी 15 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...