CSK Vs PBKS VIDEO: ऋतुराज गायकवाड़ ने तारा मंडल में घूस दी गेंद, पहली बार देखा ऐसा छक्का

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 17वें सेशन का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की पकड़ अभी तक ठीक-ठाक मानी जा रही है।

यह मुकाबला वैसे भी काफी रोमांचकारी होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें हर हाल में जीत दर्ज करने के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगाएंगी। इस बीच सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के द्वारा मारा गया एक शॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शॉट ऐसा कि आप भी देखकर हैरान रह जाएंगे, क्योंकि गेंद सीधी दर्शक दीर्घा में जाकर गिर रही है।

ऋतुराज गायकवाड़ का शॉट सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज द्वारा मारा गया छक्का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं। आप देख सकते हैं कि पंजाब किंग्स की 17वें में सैम करन गेंदबाजी करे रहे हैं। जैसे ही सैम करने ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद फेंकी ठीक वैसे ही ऋतुराज गायकवाड़ ने आगे बढ़कर ऐसा शॉट मारा कि बॉल दर्शक दीर्घा में जा गिरी।

इस शॉट को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से पहले अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों पर 29 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे बिना खाता खोले आउट हो गए। रविंद्र जडेजा ने 2 रन बनाए। समीर रिज्वी ने 23 गेंदों पर 21 रन बनाए। मोइन अली ने 9 गेंदों पर 15 रन बनाने का काम किया। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 11 गेंदों पर 14 , डेरिल मिशेल ने 1 रन बनाया।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम की प्लेइंग इलेवन जानिए

अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, रिचर्ड ग्लीसन, मुस्तफिजुर रहमान खेल रहे हैं।

पंजाब किंग्स टीम की प्लेइंग इलेवन जानिए

जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन (कप्तान), रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow