DC VS CSK VIDEO: एक नहीं 8 बाउंड्री लगाकर वॉर्नर ने किया नाक में दम, दर्शक दीर्घा में फैंस पागल

Avatar photo

By

Vipin Kumar

DC VS CSK: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने खेल रही हैं, जो मुकाबला काफी निर्णायक होने की उम्मीद है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स हर हाल में जीत कर अपना खाता खोलाना चाहिए तो दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स विजय रथ जारी रखने की कोशिश करेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए हैं।

चेन्नई को जीत के लिए 192 रन बनाने होंगे, जो आसान लक्ष्य नहीं है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाजों ने तो कमाल का प्रदर्शन करते हुए सबका दिल जीत लिया। पृथ्वी शाह और डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 93 रन जोड़े। इसमें डेविड वॉर्नर ने तो कमाल ही कर दिया , जिन्होंने धमाकेदार बल्लेबाज की। उन्होंने अपनी पारी में 35 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 5 चौके लगाए। औसत की बात करें तो 148.57 का रहा।

Also Read: T20 वर्ल्ड कप 2024 में बने अनोखे रिकॉर्ड्स, इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज रोहित शर्मा का नाम

डेविड वॉर्नर ने जड़ दी 8 बाउंड्री

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर ने अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 35 गेंदों में 52 रन बनाकर कमाल किया, जिसमें 3 छक्के और 5 चौके जड़े। इस बीच उनके द्वारा मारी गई बॉउंड्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आप देख सकते हैं कि डेविड वॉर्नर कमाल की बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। एक के बाद एक बाउंड्री देख हर फैं का दिल जीतने का काम कर रहे हैं। आपने उनका यह वीडियो देख लिया तो सच में बल्लेबाजी के दीवाने हो जाएंगे। पृथ्वी शाह की बात करें तो 27 गेंदों पर 43 रन बनाए।

Also Read: बारबाडोस से विजयी वापसी! टीम इंडिया कब होगी रवाना और जानिए क्या है पूरा ट्रेवल प्लान?

इसमें 4 चौके और 2 छक्के जड़े। ऋषभ पंत ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंगों में 51 रन की पारी खेली। शानदार तरीके से 3 छक्के और 4 चौके लगाए। मिशेल मार्श ने भी 12 गेंदों का सामना कर 18 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अक्षर पटेल और अभिषेक पोरल ने क्रमश: 7, 9 रन बनाए।

Also Read: टीम इंडिया को मिला नया कप्तान! इस खिलाड़ी के नाम पर मुहर लगनी तय, जानें अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स टीम

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद खेल रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow