Video: धोनी को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब, कोटला पहुँचने से पहले लोगों ने बस को घेरा

By

Aniket Kumar Jha

इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी अपनी चरम सीमा पर है। माही जहाँ भी जाते हैं वहां उनके बस एक दीदार के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ता है। कुछ ऐसे ही नज़ारे शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले देखने को मिले। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो लोगों के बीच महेंद्र सिंह धोनी की खुमारी को साफ तौर पर बयां कर रहा है।

माही को देखने के लिए पागल हुए फैंस

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण का 67वां मुकाबला इस वक़्त दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच  खेले जा रहे मैच को देखने के लिए दर्शकों में गज़ब का उत्साह देखा जा सकता है|

Also Read: T20 वर्ल्ड कप 2024 में बने अनोखे रिकॉर्ड्स, इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज रोहित शर्मा का नाम

इस मुकाबले से ठीक पहले स्टेडियम जाते वक़्त माही के प्रशंसकों ने उनकी बस को घेर लिया। अरुण जेटली स्टेडियम के पास महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। हज़ारों लोगों की भीड़ बस एक बार अपने हीरो माही को देख लेना चाहती थी। मानों ये भीड़ इस बात की गवाही दे रही हो कि मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धोनी का रूतबा कितना बड़ा बन चुका है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नज़र आ रहा है।

इस पूरे आईपीएल सीज़न यह देखने को मिला है कि महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन करने के लिए दूर-दूर से लोग स्टेडियम पहुँच जाते हैं। लोगों में माही के पागलपन का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर उनकी टी-शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लेते हुए नज़र आए थे। इसके अलावा रिंकू सिंह भी माही का ऑटोग्राफ लेने पहुँच गए थे।

Also Read: बारबाडोस से विजयी वापसी! टीम इंडिया कब होगी रवाना और जानिए क्या है पूरा ट्रेवल प्लान?

Also Read: टीम इंडिया को मिला नया कप्तान! इस खिलाड़ी के नाम पर मुहर लगनी तय, जानें अपडेट

Aniket Kumar Jha के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow