नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी Dhoni भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी आईपीएल IPL में उनका बल्ला खूब बोलता है। आईपीएल के 16वे सीजन में भी वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान Shahrukh Khan भी महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। अब शाहरुख खान ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया में उसकी खूब बात हो रही है। हम आपको बताते हैं शाहरुख खान ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में क्या कहा।
धोनी से घबराते है शाहरुख
टि्वटर में शाहरुख खान ने #asksrk के जरिए अपने फैंस के कई सारे सवालों दिए। उनमें से ही एक यूजर ने सवाल किया ‘ एमएस धोनी जब केकेआर के विरूद्ध मुकाबले में बैटिंग के लिए क्रीज पर उतरते हैं तो, उस समय आपको कैसा लगता है? इसपर SRK ने कहा, ‘ हा हा घबरा जाता हूं।’शाहरुख के इस जवाब को सुनकर हर कोई हैरान है कि शाहरुख खान भी महेंद्र सिंह धोनी से घबरा जाते हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी टीम केकेआर है और महेंद्र सिंह धोनी Dhoni ने कई बार केकेआर के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है, इसमें शाहरुख खान Shahrukh Khan का यह डर लाजमी है हालांकि शाहरुख खान को भी खुद महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनकी बल्लेबाजी को खूब पसंद करते हैं। पर जब धोनी केकेआर के खिलाफ रन बरसाना शुरू कर दें तब शाहरुख के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर देखी जा सकती है।
सौरव गांगुली ने शाहरुख खान को बताया स्टार
हाल ही में शाहरुख खान Shahrukh Khan इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF 2022) में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता पहुंचे थे, जहां पर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली भी मौजूद थे। दादा ने कोलकाता में शाहरुख खान की खूब तारीफ की और शाहरुख की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि ‘ जल्द ही पुराने वाले शाहरुख खान की वापसी होगी। कोलकाता के साथ शाहरुख खान का रिश्ता केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है। वह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। यानी खेल से भी उनका नाता है।
पठान फिल्म विवादो में
आपको बता दें शाहरुख खान Shahrukh Khan इस समय अपनी फिल्म में पठान Pathaan के प्रमोशन में जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। शाहरुख खान की पठान फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हो गया है। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का गाना बेशर्म रंग पर बवाल मचा हुआ है। शाहरुख और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए इस गाने में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकनी पहने नजर आ रही है, जिसमें कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है और मांग की है कि इस गाने को हटाया जाए या इसमें रंग बदला जाए। कई लोगों ने धमकी दी है कि अगर फिल्म में आपत्तिजनक सीन को बरकरार रखा जाता है तो वे लोग फिल्म का विरोध करेंगे।