Eng Vs Pak: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मैच England Vs Pakistan 17 दिसंबर से कराची में खेला जा रहा है। मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे है, और सीरीज अपने नाम पहले ही कर चुका है। वहीं तीसरे टेस्ट मैच से पहले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंग्लैंड के कोच और कप्तान छक्के मारते हुए नजर आ रहे। ब्रैंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स ने एक दूसरे के साथ शर्त लगाई कि कौन ज्यादा छक्के मार सकता है। आइए हम आपको बताते हैं शर्त में कौन जीता।
मैकुलम ने तोड़ा स्टोक्स का गुरूर
England Vs Pakistan तीसरे टेस्ट मैच शुरू होने से पहले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैक्लम शर्त लगाते हैं कि कौन ज्यादा छक्के मारेगा। जैसे ही कोच ब्रेंडन मैक्लम छक्के लगाते हैं, बेन स्टोक्स Ben Stokes देखते रह जाते हैं। कोच और कप्तान 5-5 गेंद खेलते हैं, पहली गेंद पर बेन स्टोक्स छक्का लगाने में असफल रहते हैं। वही ब्रेंडन मैक्लम शानदार बड़ा छक्का जड़ देते हैं, यह सिलसिला आगे भी चलता रहता है और ब्रेंडन मैक्लम 5 गेंदों में 4 छक्के लगाते हैं। वहीं स्टोक्स केवल 2 छक्के ही मार पाते हैं। ब्रेंडन मैक्लम इस शर्त को आसानी से जीत लेते हैं। बेन स्टोक्स कोच मैक्लम की ताकत को देखकर भौचक्के रह जाते हैं। कोच की भूमिका में भी ब्रेंडन मैक्लम इस समय कई खिलाड़ियों से अच्छा खेल रहे हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट प्रशंसक इसे काफी पसंद कर रहे हैं, आप भी देखें इस वीडियो को।
रहमान अहमद का डेब्यू
पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने रहमान अहमद को मौका दिया है। England Vs Pakistan यह रहमान अहमद का डेब्यू मैच है, इसी के साथ रहमान इंग्लैंड के सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रेहान अहमद की उम्र इस समय केवल 18 वर्ष है।