Rohit Sharma: भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के साथ वर्ल्ड कप 2011 के दौरान कुछ ऐसा हुआ था जिसे जानकार सभी रोहित फैंस का खून खोल जाएगा।
Rohit Sharma, World Cup 2011: भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप 2011 की भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। जिस वजह से रोहित काफी ज्यादा नाराज और परेशान थे। अब जाकर पूर्व भारतीय सिलेक्टर राजा वेंकट ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उन्हें टीम में जगह क्यों नहीं दी गई थी। जिसे जानकार आप भी चौंक जाएंगे। आइए जानते हैं वर्ल्ड कप 2011 से पहले ऐसा क्या हुआ था।
राजा वेंकट ने किया बड़ा खुलासा
भारतीय टीम के पूर्व सिलेक्ट राजा वेंकट ने बताया कि रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किए जाने का कारण कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। उन्होंने रेवस्पोर्ट्स से खास बातचीत के दौरान बताया कि, “जब हम टीम का चयन कर रहे थे, तब रोहित भी रेस में मौजूद थे।” मगर धोनी उनके जगह पियूष चावला को खिलाना चाहते थे।
राजा वेंकट ने आगे बताया कि, “जब हमने वर्ल्ड कप टीम का चुनाव शुरू किया, तब 14 खिलाड़ियों को चुना गया था। लेकिन 15वें खिलाड़ी के रूप में रोहित शर्मा का सुझाव दिया गया, तब टीम इंडिया के हेड कोच गैरी कस्टर्न को भी इस फैसला से सहमत थे। लेकिन फिर, एमएस धोनी ने बदलाव की मांग की। वे रोहित की जगह पीयूष चावला को खिलाना टीम में शामिल करना चाहते थे। धोनी के इस फैसले से गैरी कर्स्टन भी राजी थे। जिस वजह से रोहित को हटाकर पियूष को टीम में शामिल किया गया था।”