नई दिल्लीः हार्दिक पांड्या इन दिनों अपने बुरे दौर से गुजर रहे हैं, जो चोट लगने के चलते टीम से बाहर हैं। सभी को इस बात की आस है कि हार्दिक पांड्या अब कब वापसी करेंगे। आईसीसी वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से वे लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई टेस्ट टीम में भी हार्दिक पांड्या को टीम में जगह नहीं मिली है, जिससे फऐंस को बड़ी निराशा देखने को मिली है। दूसरी ओर इस बार आईपीएल में वे मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान चुने गए हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। अगर वे किसी वजह से फिट नहीं हो पाए तो यह यह खबर मुंबई इंडियंस के लिए किसी सदमे की तरह होगी। हार्दिक पांड्या की गैर मौजूदगी में टीम का कप्तान कौन होगा, यह देखने वाली बात होगी।
हार्दिक पांड्या का खेलना मुश्किल
ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोट के चलते काफी दिनों से बाहर हैं। अब सभी की नजरें आईपीएल में उनके खेलने पर टिकी हैं। आईपीएल में हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान बनाया था। इसके लिए मुंबई ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया था। इससे फैंस को थोड़ी निराशा जरूर हुई थी।
मीडिया की खबरों में हो रहा बड़ा दावा
इस बीच अब चर्चा है कि हार्दिक पांड्या मुश्किल ही टीम से जुड़ पाएंगे, क्योंकि वे अभी भी लगातार चोटिल चल रहे हैं, जिसके बाद उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। माना जा रहा है कि अगर पांड्या टीम में शामिल नहीं किए गए तो फिर किसी टीम का कप्तान चुना जाएगा, यह देकने वाली बात होगी। वैसे अभी आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है।
कौन होगा मुंबई का कप्तान
अगर हार्दिक पांड्या फिट नहीं हुए तो फिर मुंबई इंडियंस के सामने कप्तान चुनना बड़ी बात होगी। किस खिलाड़ी को कप्तानी की कमान सौंपी जाएगी। क्रिकेट के जानकारों की मानें तो रोहित शर्मा तो कप्तानी की कमान मुश्किल ले सकेंगे। ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी सूर्य कुमार यादव को कप्तान के तौर पर चुना जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर मुंबई इंडियंस का यह किसी बड़े फैसले की तरह होगा।