मुंबई इंडियंस से हार्दिक पांड्या का बाहर होना तय! इस खिलाड़ी को मिलेगी टीम की कमान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग में अगर सबसे बुरी किसी की मिट्टी कटी तो उस टीम का नाम मुंबई इंडियंस हैं। 5 बार आईपीएल विजेता रही इस सेशन में प्लेऑफर की रेस से पहले ही बाहर हो गई। शुरू से ही टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, जो चर्चा का विषय बना रहा। एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि आईपीएल में मुंबई वापसी करने वाली है।

पूरे सीजन में मुंबई इंडियंस ने 14 मैच खेलकर केवल चार ही जीत दर्ज की, जिससे खिलाड़ियों को बड़ी निराशा का सामना करना पड़ा। फैंस खराब प्रदर्शन के लिए हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार मान रहे हैं। ऐसे में चर्चा है कि मुंबई इंडियंस अगले सीजन के लिए कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। हो सकता है कि रोहित शर्मा को एक बार फिर से टीम की कमान दी जाए।

आखिरी मैच में रोहित शर्मा और नीता अंबानी को एक साथ देखा गया

आईपीएल के 17वें सेशन में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और फ्रेंचाइजी की मालिग नीता अंबानी को बातचीत करते देखा गया था। तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट कुछ बड़े फेरबदल कर सकता है। ऐसे में हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है जो उनके करियर के हिसाब से बड़ा झटका होगा।

इससे पहले हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान थे, जिन्होंने एक सेशन में विजेता और एक में उपविजेता बनाया था। जैसे ही मुंबई ने पांड्या को गुजरात से ट्रेड कर कप्तान बनाया वैसे ही रोहित के चाहने वाला फैंस भड़क उठे। मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर भी खूब विरोधा झेलना पड़ा जिसकी फैन फॉलोइंग में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

रोहित बने कप्तान तो क्या करेंगे पांड्या?

आईपीएल सीजन के 18वें सेशन में अगर मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को अपना कप्तान चुनाव तो फिर हार्दिक पांड्या क्या करेंगे। चर्चा है कि हार्दिक पांड्या बतौर ऑलराउंडर मुंबई इंडियंस में खेलते रहेंगे, क्योंकि उनका गुजरात में जाने का रास्ता अभी बंद ही रहने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज नहीं करेंगे, क्योंकि एक अच्छे बल्लेबाज के साथ-साथ गेंदबाज भी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में हर किसी को काफी निराश करने का काम किया है, जिसने 14 मैचों में कुल 4 मुकाबले ही जीते।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow