IND vs SA Final: भारत ने रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप का खिताब किया अपने नाम, जानिए किसने पलटी बाजी

Priyanka Singh

IND vs SA Final , T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सीज़न 2007 में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी में विजेता बनी थी। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, आज यानी 29 जून 2024 को भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरी है।

- Advertisement -

भारत ने आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में अपने नाम किया था, वहीं, भारत ने पहली बार आईसीसी ट्रॉफी 41 साल पहले जीता था और आज एक बार फिर से भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रौशन कर दिया है। भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया टी20 वर्ल्ड कप 2024 ये मैच काफी ही ज्यादा रोमांचक रचा। इस तरह भारतीय टीम ने 13 साल बाद वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम करके इतिहास रच दिया है। इससे पहले 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया है। भारत अब टी20 का ख़िताब जीतकर देश का नाम रौशन कर दिया है।  रोहित और विराट ने एक साथ खेलते हुए वर्ल्ड कप जीता है। 

- Advertisement -
- Advertisement -

Latest News

Share This Article