IPL 2024: बीच आईपीएल में हार्दिक पांड्या ने लिया ब्रेक! जानिए किसे मिलेगी टीम की कमान

Vipin Kumar
HARDIK PANDYA NEWS
HARDIK PANDYA NEWS

Hardik Pandya IPL 2024: आईपीएल का 17वां सेशन अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए बहुत ही बुरा गुजर रहा है, जिसे अपने दोनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में गुजरात टाइटंस तो दूसरे में सनराइजर्स हैदराबाद से बुरी तरह शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद खिलाड़ियों और फैंस को बड़ा झटका लगा है।

- Advertisement -

अब मुंबई इंडियंस की टीम अगला यानी तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ 1 अप्रैल को खेलने जा रही है, जिसे लेकर खिलाड़ियों में अभी से काफी उत्साह देखने को मिला है। दूसरी तरफ मुंबई की हार के गुनहगार माने जा रहे नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी चौंकाने वाला फैसला लिया है।

हार्दिक पांड्या अगला मैच शायद ही खेलेंगे, क्योंकि उन्होंने ब्रेक लिया है। वे अपने परिवार संग घूमते नजर आ रहे हैं। वैसे उनके नहीं खेलने को लेकर आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कह गया है, लेकिन मीडिया की खबरों ऐसा दावा किया जा रहा है।

- Advertisement -

परिवार संग समय बिताएंगे हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस की टीम सीजन का तीसरा मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी, जिसके सामने राजस्थान रॉयल्स होगी। लगातार चार मैच मुंबई की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी, जहां कुछ बड़ा करिश्मा कर सकती है। दो हार के बाद रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के फैंस हार्दिक पांड्या से नफरत करते दिख रहे हैं।

इन सबके बीच हार्दिक पांड्या अपने परिवार के पास पहुंचे हैं। वे ब्रेक ले सकते हैं, जो खबरें जोरों से चल रही हैं, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर इसकी किसी तरह की पुष्टि नहीं हो सकी है। अगर हार्दिक पांड्या नहीं खेलते है तो किसे टीम की मान दी जाएगी, यह कहना अभी मुश्किल होगा। वैसे पूर्व कप्तान रोहित शर्मा तो शायद ही अब टीम का नेतृत्व करें, क्योंकि इसके आसार बहुत कम ही नजर आते हैं।

- Advertisement -

गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर पांड्या को बनाया कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया। इसके बाद तुरंत गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा।

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को लेकर तरह-तरह की बातें लिखी गई, जिनसे फैंस भी भी नाराज चल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल किताब जीता है। ऐसा करने वाली अभी पहली टीम महै। इस बार हार्दिक पांड्या को फैंस खूब चिड़ा रहे हैं।

- Advertisement -
Share This Article