IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ी, अब इस खिलाड़ी को मिली टीम की जिम्मेदारी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

CSK NEW CAPTAIN: आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज होने जा रहा है, जिसका पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई स्टेडिमय में खेला जाना है। इस सेशन के पहले मैच में विगत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु(आरसीबी) आमने-सामने होंगे। मैच से पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह बड़ा फैसला कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबको चौंकाते हुए कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

उधर बिना देर किए सीएसके ने अपने नए कप्तान के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ को चुन दिया है। आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। हालांकि, धोनी के कप्तानी छोड़ने से फैंस को निराशा जरूरी मिली है, लेकिन वे आईपीएल का सीजन जरूरी खेलेंगे। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई ने 5 बार आईपीएल खिताब जीता है।

Also Read: T20 वर्ल्ड कप 2024 में बने अनोखे रिकॉर्ड्स, इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज रोहित शर्मा का नाम

सीएसके ने किया शानदार प्रदर्शन

आईपीएल के इतिहास में अब तक 16 सीजन खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) ने शानदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीता है। सीएसके ने अभी तक 5 बार आईपीएल खिताब जीता है, जिसलिए महेंद्र धोनी को सबसे सफल कप्तान माना जाता है। सीएसके ने कप्तानी को लेकर महेंद्र सिंह को लेकर बयान जारी किया गया है। एमएस धोनी कहा कि आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी गई है।

ऋतुराज साल 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। अब तक उन्होंने आईपीएल में 52 मैच खेले हैं। इस दौरान उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। आईपीएल 2023 में गायकवाड़ का योगदान महत्वपूर्ण था। उन्होंने 16 मैचों में 590 रन बनाने का काम किया है। धोनी ने 250 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। धोनी ने 5082 रन और 24 अर्धशतक लगाए, जिनका औसत 38.79 का रहा।

Also Read: बारबाडोस से विजयी वापसी! टीम इंडिया कब होगी रवाना और जानिए क्या है पूरा ट्रेवल प्लान?

सीएसके का पहला मुकाबला कल

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल 17वें सीजन का पहला मुकाबला कल यानी 22 मार्च को रॉयल चैलेजर्स (आरसीबी) के खिलाफ खेलने उतरेगी। मैच से कुछ ही घंटे पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। चेन्नई ने भी मौका गंवाए बिना ऋतुराज गायकवाड़ को नया कप्तान चुना ग या है। चेन्नई की प्लेइंग इलेवन क्या रहेगी, इस पर अभी कुछ नहीं कहा गया है लेकिन मीडिया की खबरों में कई खिलाड़ियों का दावा किया जा रहा है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow