IPL 2024: मुंबई इंडियंस के गले की फांस बनेंगे रोहित शर्मा! यह टीम बनाएगी अपना कप्तान, जानें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत में आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है, जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है। इस बार आईपीएल शुरू होने से पहले सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की हो रही है। रोहित शर्मा को टीम से कप्तानी से हटाना किसी के भी गले नहीं उतर रहा है।

दूसरी तरफ रोहित शर्मा नाराज भी बताए जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने खुलकर इस पर कुछ नहीं कहा है। वैसे रोहित शर्मा अभी मुंबई इंडिंयस से नेट प्रैक्टिस के लिए भी नहीं जुड़े हैं। अब चर्चा है कि रोहित शर्मा आईपीएल के अगले यानी 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बनाए जा सकते हैं। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान अभी एमएस धोनी है। रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

हार्दिक पांड्या को बनाया गया मुंबई का कप्तान

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान सौंप दी। इस फैसले का सोशल मीडिया पर काफी विरोध देखना को मिला था। खबर यहां तक आई थी कि रोहित शर्मा मुंबई में नहीं खेलने का ऐलान भी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।

मुंबई ने हार्दिक पांड्या का गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। चर्चा थी कि उन्हें 100 करोड़ रुपये में ट्रेड किया गया था, जिसका खुलासा नहीं हो सका। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी, जिसमें हार्दिक पांड्या भी नजर आए। रोहित शर्मा का अभी अता पता नहीं है। अब चर्चा है कि रोहित शर्मा अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन सकते हैं।

रोहित शर्मा इस वजह से बन सकते हैं चेन्नई के कप्तान

रोहित शर्मा को जब से मुंबई ने कप्तानी से हटाया है तभी से उनके फ्यूचर को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि रोहित शर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सेशन में चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया जाएगा।

इसकी वजह कि महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल के बाद सन्यास लेने का ऐलान कर सकते हैं जो किसी बड़े झटके की तरह होगा। ऐसे में चेन्नई को एक अनुभवी कप्तान के साथ शानदार खिलाड़ी की जरूरत होगी। धोनी के मुकाबले रोहित शर्मा के सफल कप्तान बन सकते हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow