IPL 2024: मुंबई इंडियंस को चाहिए नया कप्तान! टीम ने नाम कर लिए यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Mumbai Indians IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) सीजन के 14वें मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस को करारी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरा मैच जीतकर यह प्वाइंट टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। आईपीएल में इस बार मुंबई इंडियंस की चर्चा इसलिए भी कि उसके नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

वैसे भी टीम प्वाइंट टेबल में दसवें नंबर पर चल रही है। दूसरी ओर वह इस सीजन में अकेली टीम है, जिसने अभी तक कोई भी मैच नहीं जीता है, जिससे उसके नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या को नेहस्ति बताया जा रहा है। आप सोच रहे होंगे कि मुंबई ने क्या दो शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आप सोच रहे होंगे कि ऐसे क्या रिकॉर्ड हैं जो अपने नाम कर लिए।

मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स से मिली करारी

इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में अपने तीसरे मैच में मुंबई इंडिंयस को राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में 6 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए।

इस सीजन में यह सबसे छोटा लक्ष्य है, जो मुंबई के नाम है। आईपीएल 2024 में इससे पहले किसी टीम ने एक पारी में इतने कम रन नहीं बनाए थे। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था।

मैच में हैदराबाद ने बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 277 रन बनाने का काम किया था। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड था, जो मुंबई के खिलाफ बनाया गया।

शुरुआती तीन मैच हारी मुंबई इंडियंस

पांच बार की आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने अपने आईपीएल इतिहास में छठी बार किसी शुरुआत 3 मैच हारे है। साल 2008, 2014, 2015 और 2022 में भी मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत रही थी। इन सीजन में मुंबई ने शुरुआती तीन मैच हारे थे। जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक पांड्या भी कप्तानी को लेकर सुर्खियों का विषय बने हुए हैं।