नई दिल्लीः आईपीएल 17वें सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी 14 महीने चोट से जूझने के बाद अब बिल्कुल फिट हो गए हैं। पंत आईपीएल खेलने को दिल्ली कैपिटल्स टोली में शामिल हो गए हैं, जो इन दिनों नेट प्रैक्टिस कर खूब पसीना बहा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स में ऋषभ पंत का आना किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
पंत का टीम के साथ जुड़ना सभी खिलाड़ियों के लिए ताकत साबित होगा। इतना ही नहीं 23 मार्च को ऋषभ पंत के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना मुकाबला खेलने उतरेगी, जिसे लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिल रही है।
फैंस के लिए यह शानदार नजारा होगा, जिसमें ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे होंगे। यह मुकाबला काफी रोमांचक वाले होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें जीत के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगाएंगी। अब तो ऋषभ पंत को टीम का कप्तान बनाया गया है, लेकिन क्या वे आगे भी लगातार इस भूमिका में नजर आएंगे।
ऋषभ पंत ने बहाया पसीना
14 महीने बाद मैदान पर पहुंचे ऋषभ पंत नेट प्रैक्टिस करते नजर आए, जिन्होंने खूब पसीना बहाया। सड़क दुर्घटना के बाद यह पहला मौका था जब ऋषभ पंत साथ खिलाड़ियों के साथ नेट प्रैक्टिस कर रहे थे। एनसीए की रिपोर्ट में पंत को फिट करार दिया या था।
उनकी अभ्यास करते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मैदान पर बल्ले से शॉट भी लगाते दिख रहे हैं। शाट देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि वे जबरदस्त टच में हैं।
इसलिए ऋषभ पंत विकेट के पीछे ही नहीं बल्कि तूफानी बल्लेबाजी से भी धमाका कर सकते हैं। वैसे तो आईपीएल के सेशन की शुरुआत 22 मार्च से होगी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स का मैच 23 तारीख को खेला जाना है। यह मुकाबला पंजाब किंग्स से चंडीगढ़ के मैदान पर होना है।
चोट के चलते पिछला सीजन किया था मिस
जानकारी के लिए बता दें कि ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में बुरी तरह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना में हुए चोटिल होने के बाद रिकवर ने हो पाने के चलते पंत ने पिछला सीजन भी नहीं खेला था। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया से आए डेविड वॉर्नर को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली 9वें पायदान पर रही थी।