Indian Premier League: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम के खिलाड़िोयं और फैंस के चेहरे पर काफी निराशा देखने मिल रही है। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में रजास्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स पहले ही ढेर हो गई।
दिल्ली ने 173 रन बनाए। राजस्थान ने 12 रन से जीत हासिल कर ली। दिल्ली ने भले ही मैच में शिकस्त खाई, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स ने 44 रन जीतकर दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 2 चौके लगए। उनके द्वारा लगाए गए छक्कों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
ट्रिस्टन स्टब्स के शॉट का वीडियो हो रहा वायरल
दिल्ली कैपिटल्स भले ही मैच हार गई, लेकिन इसके खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल जीत लिया, जिन्होंने 23 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 191.30 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3 छक्के और 2 चौके जड़ दिए। उनके छक्कों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक के बाद एक छक्का मारते दिख रहे हैं।
Tristan Stubbs' dual maximums have kept things alive for @DelhiCapitals !🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2024
32 needed off the final two overs
Head to @JioCinema and @StarSportsIndia to watch the match LIVE#TATAIPL | #RRvDC pic.twitter.com/qIkOmLOxy3
उनके शॉट देखकर हर कोई कमेंट कर हौसला अफजाई कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से डेविड वॉर्नर ने 34 गेंदों का सामना कर 49 रन बनाए। उन्होंने पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। मिशेल मार्श 12 गेंदों पर 23 रन बनाए, जिसमें 5 चौके जड़े। रिकी भुई अपना खाता नहीं खोल सके। दिल्ली के कैप्टन ऋषभ पंत ने 26 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। अभिषेक पोरेल ने 9 और अक्षर पटेल 15 रन बनाकर नोट आउट रहे।
राजस्थान रॉयल्स ने बनाया था इतने रन का लक्ष्य
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल 7 गेंदों पर 5 रन बनाए, जिनके बल्ले से 1 चौका निकला। जोस बटलर 16 गेंदों पर 11 रन बनाए। संजू सैमसन ने 14 गेंदों पर 15 रन बनाए। रियान पराग ने 45 गेंदों पर 84 रन बनाए। अश्विन ने बल्लेबाज करते हुए कमाल कर दिया, जिन्होंने 19 गेंदों पर 29 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए। हेटमायर ने 7 गेंदों पर 14 रन बनाए।