IPL 2024: आईपीएल के 17वें सीजन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से जीत लिया। ऋषभ पंत के नेतृत्व में चंडीगढ़ के मैदान पर खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को हार को सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने सीजन का पहला ही मैच जीतकर इरादे जाहिर कर दिए। सैम करन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 63 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्का जड़कर शानदार फॉर्म का संकेत दिया।
ओपनिंग करने आए शिखर धवन का बल्ला आज भी खामोश रहा, जो 16 गेंदों पर 22 रन बना सके। जॉनी बेयरस्टो कुल 9 रन बनाकर चलते बने। जीत के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों और फैंस के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। शिखर धवन हर हाल में चाहेंगे कि आईपीएल खिताब जीतकर 16 साल का सूखा खत्म किया जाए।
दिल्ली कैपिटल्स ने दिया इतने रन का लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने आसानी से 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए, जिसके लिए 19. 2 ओवर का सामना किया। इस तरह पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर ने 21 गेंदों पर 29 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। मिचेल मार्श ने 12 गेंदों का सामना कर 20 रन बनाए। शाई होप ने 25 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। 15 महीने क बाद मैदान पर उतरे ऋषभ पंत 13 गेंदों पर 18 रन ही जोड़ सके।
ट्रिस्टन स्टब्स ने 8 गेंदों का सामना करना 5 रन बनाए। अक्षर पटेल ने तेजी से खेलते हुए 31 रन बनाए। अभिषेक पटेल ने तो कमाल की कर दिया, जिन्होंने 320 के स्ट्राइक रेट से 10 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर लिया फील्डिंग का फैसला
आईपीएल के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स कोई बड़ा लक्ष्य बनाने में नाकाम रही। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल के 17वें सीजन में 10 टीमें हिस्सा लें रही हैं, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
अब तक खेले गए आईपीएल के 16 सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा 5-5 बार खिताब अपने नाम किए हैं। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने कोई भी आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं किया है। इस मामले में पहले नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियं हैं, जिनके नाम 5-5 सीजन हैं।