नई दिल्ली:सीएसके ने ₹16.25 करोड़ में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को आईपीएल के मिनी ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल किया। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें कई बड़ी जिम्मेदारी भी चेन्नई दे सकती है। ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज क्रिकेटर ने उनकी खरीदारी पर एक बड़ा बयान जारी किया है. उनका मानना है कि स्टोक्स एक खतरनाक प्लेयर है।
स्टोक्स को बताया खतरनाक खिलाड़ी फिंच ने
2021 T20 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने बेन स्टोक्स को खतरनाक प्लेयर बताया है, स्टोक्स किसी भी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं, उनका कहना है, 2 करोड रुपए के बेस्ट प्राइस वाले स्टोक्स को 16 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा गया है जो कि उनकी काबिलियत को दिखाता है।उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि चेन्नई का अनुभवी खिलाड़ियों के पीछे जाने का इतिहास रहा है, यह जानने के लिए कि वे क्या चाहते हैं। और जब आप बाकी टीम के साथ उनकी तारीफ करते हैं, तो यह बहुत संतुलित होता है जब आप उस विश्व स्तरीय ऑलराउंडर को वहां देखते हैं’।
उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा ‘बेन स्टोक्स अपने दिन पर किसी भी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। क्योंकि वह शानदार बल्लेबाज हैं, जबकि उनके टी-20 क्रिकेट में उनके चार ओवर किसी भी टीम पर भारी पड़ सकते हैं। हाल के विश्वकप मैचों में यह देखने को मिला है’।
<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>Ben Stokes is sold for a whopping Rs. 16.25 crore to Chennai! <a href=”https://twitter.com/hashtag/IPL2023Auction?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw”>#IPL2023Auction</a> <a href=”https://t.co/o3M9XKnMrY”>pic.twitter.com/o3M9XKnMrY</a></p>— 100MB (@100MasterBlastr) <a href=”https://twitter.com/100MasterBlastr/status/1606231196987314176?ref_src=twsrc%5Etfw”>December 23, 2022</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
सबसे महंगे प्लेयर चेन्नई के
तीसरे संयुक्त उच्चतम वेतन के लिए एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम ने उन्हें आईपीएल में चुना है। पिछले साल 2022 की मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी द्वारा दीपक चहर के भुगतान की जो राशि है यह उसको भी पार कर गया है। यानी कि चेन्नई के सबसे महंगे प्लेयर बेन स्टोक्स अब हो गए हैं।
इस खबर पर एडिटर पर क्लिक कर खुल जाएगी।