LSG VS GT VIDEO: 6,6 लगाने वाले स्टोइनिस के लिए काल बने चाहर, यूं स्टंप ले उड़ी गेंद

Avatar photo

By

Vipin Kumar

LSG VS GT VIDEO: आईपीएल सीजन के 17वें सीजन की धूम जमीं से आसमान तक सुनाई दे रही है, जिसमें खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट फैंस भी खूब आनंद उठा रहे हैं। इस सीजन का 11वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है, जिसका रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसने अभ तक डेढ़ सौ रन का आकंड़ा पार कर लिया है। अभी तक इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की पकड़ मजबूत मानी जा रही है। मैच एक ऐसा खेल है, जिसमें पता नहीं कब क्या घटित हो जाए।

हर एक गेंद पर नए-नए रिकॉर्ड बनते और बिगड़ते हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि पहले बल्लेबाज दो गेंदों पर छक्के मारता है फिर एकदम क्लीन बोल्ड हो जाता। इस वीडियो को आप भी देख सकते हैं।

Also Read: T20 वर्ल्ड कप 2024 में बने अनोखे रिकॉर्ड्स, इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज रोहित शर्मा का नाम

मार्कस स्टोइनिस ने के यू उखड़ गए स्टंप

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसमें अभी तक टीम का पलड़ा काफी भारी दिख रहा है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आप देख सकते हैं कि मार्कस स्टोइनिस ने 12 गेंदों में 19 रन बनाए।

उन्होंने अपनी पारी में गदर दो छक्के लगाए। आप देख सकते हैं कि दीपक चाहर गेंदबाजी कर रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाजी ने चाहर की पहली ही गेंद पर जबरदस्त छक्का जड़ दिया। इसके बाद दर्शकों की भीड़ पागल होती दिख रही है। इस बार की दूसरी गेंद पर भी स्टोइनिस ताबड़तोड़ तरीके से सिक्सर लगाते दिख रहे हैं। यह सब देख चाहर का दिमाग भी काम नहीं करता दिख रहा है। पारी के 9 ओवर की तीसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इससे फैंस के बीच सन्नाटा पसर गया।

Also Read: बारबाडोस से विजयी वापसी! टीम इंडिया कब होगी रवाना और जानिए क्या है पूरा ट्रेवल प्लान?

लखनऊ की तरफ से इन खिलाड़ियों ने बनाए कितने रन

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने गदर बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 54 रन बनाए। अपनी पारी में 2 छक्के और 5 चौके लगाए। केएल राहुल ने 9 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली जिसमें एक चौका और एक छक्का लगाया। देवदत्त पडीक्कल ने 6 गेंदों पर 9 रन की पारी खेली। मार्कस स्टोनिस ने 12 गेंदों पर 19 रन बनाए। निकोलस पोरन ने भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली।

Also Read: टीम इंडिया को मिला नया कप्तान! इस खिलाड़ी के नाम पर मुहर लगनी तय, जानें अपडेट

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow