MI VS DC VIDEO: ट्रिस्टन स्टब्स ने लगाया ऐसा शॉट कि आप भी पकड़ लेंगे माथा, गेंदबाज का भी चकराया दिमाग

Avatar photo

By

Vipin Kumar

MI VS DC VIDEO: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन के 20 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी खराब रही, जिसका नतीजा रहा कि टीम एक और मैच हार गई। मुंबई इंडियंस से हार के बाद दिल्ली प्वाइंट टेबल में दसवें नंबर पर पहुंच गई है, जिससे खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस को काफी निराशा देखने को मिल रही है।

दिल्ली ने अभी तक इस सीजन में 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 हार का सामना करना पड़ा है, जो काफी निराशाजनक प्रदर्शन है। दिल्ली की तरफ से सबसे बहेतरीन पारी ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली, जिन्होंने अपने बल्ले से धमाल मचा दिया। उन्होंने 31 गेंदों का सामना कर 71 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 3 चौके लगाए। बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट 284.00 का रहा। इस बीच उनके द्वारा मारे गए शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Also Read: T20 वर्ल्ड कप 2024 में बने अनोखे रिकॉर्ड्स, इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज रोहित शर्मा का नाम

ट्रिस्टन स्टब्स ने बल्ले से मचाया धमाल

दिल्ली कैलिटल्स को मुंबई इंडियंस से हार भले ही मिली, लेकिन उसके बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने तो सबका दिल ही जीत लिया। ट्रिस्टन स्टब्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ रन बनाए। इस बीच उन्होंने चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी।

उनके द्वारा मारा गया एक ऐसा चौका वायरल हो रहा है जो सभी को हैरान कर रहा है। आप देख सकते हैं कि ट्रिस्टन स्टब्स ने अलग ही अंदाज में बेहतरीन चौका मारा। तेज गेंदबाज पर पहले ऑफ स्टंप पर आए और फिर पीछे की ओर बल्ला चलाकर गेंद सीधी सीमा रेखा के बाहर पहुंचा दी।

Also Read: बारबाडोस से विजयी वापसी! टीम इंडिया कब होगी रवाना और जानिए क्या है पूरा ट्रेवल प्लान?

इसके बाद उन्होंने फिर एक शॉट मारा, जिसे देखकर फैंस भी तालियों से तालियां बजाकर हौसला अफजाई कर रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 7 छक्के और 3 चौके जड़ दिए, जिससे हर किसी का दिल जीत लिया।

Also Read: टीम इंडिया को मिला नया कप्तान! इस खिलाड़ी के नाम पर मुहर लगनी तय, जानें अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स को मिली 29 रन से हार

दिल्ली कैपिटल्स ने तमाम कोशिश की, लेकिन फिर भी 29 हार से हार का सामना करना पड़ा। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाह ने 40 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 8 चौके लगाए। डेविड वॉर्नर ने 8 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली।

अभिषेक पोरेल ने 31 गेंदों का सामना कर 41 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत 1, अक्षर पटेल 8, ललित यादव 3, कुमार कुशाग्र 0, झे रिचर्डसन 2 रन बनाए। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स 205 रन ही बना सकी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow