MI VS RR VIDEO: ओ तेरी, रियान पराग का छक्का देख आएगी क्रिस गेल की याद, तारा बन गई गेंद

Avatar photo

By

Vipin Kumar

MI VS RR VIDEO: राजस्थान रॉयल्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आईपीएल सीजन की लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली। उसने आईपीएल के 14वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। मैच में शुरू से ही लग रहा था कि मुंबई इंडियंस हार जाएगी, क्योंकि उसे शुरुआती खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे।

राजस्थान रॉयल्स तीन मैचों जीतकर 6 अंकों के साथ पहले पायदान पर चल रही है, जिससे खिलाड़ियों और फैंस के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से रियान पराग ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करतए हुए 39 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके लगाए। बल्लेबाजी का औसत 138.46 का रहा। इस बीच रियान पराग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Also Read: T20 वर्ल्ड कप 2024 में बने अनोखे रिकॉर्ड्स, इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज रोहित शर्मा का नाम

रियान पराग ने मचाई तबाही

राजस्थान रॉयल्स के तूफानी खिलाड़ी रियान पराग ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों का सामना कर 54 रन बनाए। उन्होंने शानदार आसमानी छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसके बाद फैंस काफी खुश दिखाई दिए।

आप भी देख सकते हैं कि ऐसे छक्के क्रिकेट में कभी-कभी देखने को मिललते हैं। आप देख सकते हैं कि रियान पराग 36 गेंदों पर 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। जैसे ही 16 ओवर की शुरुआत हुई तो रियान पराग ने लगातार दो छक्के मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

Also Read: बारबाडोस से विजयी वापसी! टीम इंडिया कब होगी रवाना और जानिए क्या है पूरा ट्रेवल प्लान?

44 रन के बाद जो पराग ने छक्का मारा वह बड़ा ही चमत्कारिक था, जिसे देखने को लोगों की भीड़ में काफी शोर सुनाई दिया। गेंद सीधी स्टेडियम में जाकर गिरी और फैंस ने तालियों की गड़गड़ाहट हिम्मत बढ़ाई।

Also Read: टीम इंडिया को मिला नया कप्तान! इस खिलाड़ी के नाम पर मुहर लगनी तय, जानें अपडेट

राजस्थान ने 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया लक्ष्य

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट गंवाकर लक्षय् आराम से हासिल कर लिया, जिसके बाद खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिली। राजस्थान की शुरुआत तो कोई खास नहीं रही, लेकिन लक्ष्य छोटा होने के चलते जीत मिल गई।

सलामी बल्लेबाज यशस्वी ने 6 गेंदों पर 10 रन बनाए। जोस बटलर 16 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन 12 रन पर आउट हो गए। अश्विन 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रियान पराग 54 और शुभम दुबे 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow