भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट के बाद कहीं न कहीं घूमने जाते रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके एम एस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नज़र आते हैं। हाल ही में धोनी की कप्तानी में उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें एक एयर होस्टेस माही को चॉकलेट गिफ्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं।
वायरल हो रहा है वीडियो
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा हुआ एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट में एक एयर होस्टेस एम एस धोनी को चॉकलेट गिफ्ट कर रही हैं।
एयर होस्टेस ढेर सारे चॉकलेट्स लाकर माही के सामने रख देती हैं जिसमें से माही एक ही चॉकलेट के पैक को उठाते हैं। इस दौरान धोनी मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं। धोनी के बगल में उनकी पत्नी साक्षी भी बैठी हुईं दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक 1500 से भी ज़्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा कई लोगों ने अपने हीरो माही के लिए कमेंट्स भी किए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान आख़िरी बार महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर देखे गए थे, इसके बाद उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। आईपीएल के अगले सीज़न में एम एस धोनी के खेलने की पूरी उम्मीद की जा रही है। अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाने के बाद धोनी ने अगले सीज़न में खेलने के पूरे संकेत दिए थे। गौरतलब हो कि उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीज़न 16 के खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को आख़िरी गेंद पर शिकस्त दी थी।
The way he winks his eyes 🥺
— LEO (@BoyOfMasses) June 25, 2023
Also the way she is acting kittenish while having is wife right next to him 🥰
What a video @msdhoni 🤩 pic.twitter.com/SkrhQeZnDE