Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक जड़ने का दमदार रिकॉर्ड दर्ज है। आइए जानते हैं रोहित ने वनडे क्रिकेट में कुल कितने शतक जड़े हैं।
Rohit Sharma Double Century Record: भारतीय टीम के कप्तान और दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक जड़ने का शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित ने साल 2007 में आयरलैंड के खिलाफ अपना ओडीआई डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने कुल 3 दोहरे शतक जड़े हैं। उन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला ओडीआई क्रिकेट का दोहरा शतक जड़ा था। जिसके बाद से ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में लगातार एक के बाद एक कुल 3 दोहरे शतक जड़कर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है।
हिटमैन नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ अपना दूसरा दोहरा शतक जड़ा था। जो ओडीआई क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी। साल 2017 में रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ ही अपना तीसरा दोहरा शतक जड़ा था। आइए जानते हैं अब तक किन किन बल्लेबाजों ने ओडीआई क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा है।
Odi cricket में सबसे पहला दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। जिन्होंने 24 फरवरी 2010 को साऊथ अफ्रीका के खिलाफ खेले पहली बार ओडीआई क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा था। इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 200 रनों की पारी खेली थी।
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची –
1. सचिन तेंदुलकर – 3 ( 264, 209, 208* )
2. मार्टिन गुप्टिल – 1 ( 237* )
3. वीरेंद्र सहवाग – 1 ( 219 )
4. क्रिस गेल – 1 ( 215 )
5. फखर जमान – 1 ( 210* )
6. ईशान किशन – 1 ( 210 )
7. शुभमन गिल – 1 ( 208 )
8. सचिन तेंदुलकर – 1 ( 200* )