मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका देने जा रहे रोहित शर्मा! इस टीम के लिए खेलेंगे अगला आईपीएल

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारतीय क्रिटेट टीम अब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में काफी शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। दूसरी तरफ आईपीएल की भी चर्चा तेजी से चल रही है। इस बार माना जा रहा है कि आईपीएल ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा चौंकाने वाला ऐलान कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर सभी फैंस के मन में एक सवाल कि रोहित शर्मा फिर किस टीम का हिस्सा होंगे।

उम्मीद लगाई जा रही है कि रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हो सकते हैं जो किसी टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा। वैसे भी बीते आईपीएल सीजन में तत्कालीन कप्तान हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा, टीम भी दो गुटों में बंटी नजर आई। अभी आधिकारिक रूप से तो रोहित शर्मा के करियर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है।

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या में अनबन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के तूफानी बल्लेबाज अगले आईपीएल ऑक्शन से पहले बडा़ निर्णय लेकर हर किसी को चौंका सकते हैं। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे, जिससे हिटमैन मुंबई इंडियंस को छोड़ने का फैसला ले सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर टीम के लिए यह किसी बड़े झटके की तरह होगा।

मैदान पर कई बार दोनों खिलाड़ियों के बीच छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिला था। अगर ऐसा हुआ तो फिर रोहित शर्मा का निकलाना मुंबई के लिए बड़ा सदमा होगा। फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि फिर क्या रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स से भी ऑफर मिल रहा है, जिसमें वे शामिल हो सकते हैं।

मुंबई ने पांड्या को ट्रेड कर बनाया था कप्तान

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले मोटी कीमत में हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। पांड्या गुजरात के कप्तान थे, जिन्हें मुंबई ने भी यह कमान सौंपी थी। इसके लिए मुंबई ने रोहित शर्मा को हटाने का बड़ा फैसला लिया था, जो किसी बड़े झटके की तरह था। फैंस ने भी फेंचाइजी के फैसले का सोशल मीडिया पर भी खूब विरोध किया था। इंस्टाग्राम और एक्स पर बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग में गिरावट देखने को मिली थी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow