IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसके अभी तक तीन मुकाबले हो चुके हैं। सीरीज में भारत 2-1 से आगे है, जिसकी नजर अब चौथे मैच पर है। दूसरी ओर अब आईपीएल सीजन की चर्चा तेजी से चल रही है। सभी की नजरें आईपीएल पर है, जिसमें कुछ बड़े बदलाव होने तय माने जा रहे हैं।

आईपीएल सीजन से पहले सबसे पहले मुंबई इंडियंस के उस डिसीजन की खूब चर्चा हो रही है, जिसमें रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था। इससे मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को काफी आलोचनाओं को झेलना पड़ रहा है। वैसे तो मुंबई ने अपना कप्तान हार्दिक पांड्या को चुन लिया है।

पांड्या चोटिल होने के चलते आईपीएल से भी बाहर रह सकते हैं। ऐसे स्थिति में आईपीएल में मुंबई इंडियंस का कप्तान किसे चुना जाएगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

मुंबई इंडियंस की बढ़ी टेंशन

पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की धड़कनें काफी बढ़ी हुई चल रही हैं। आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तान से हटा दिया था। इसके बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रेड का अपना कप्तान चुना लिया।

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी देकर सबको चौंका दिया था। अब चर्चा है कि पांड्या का खेलना चोट के चलते मुश्किल है, जो टीम के लिए किसी बड़े झटके की तरह साबित होगा। अब सवाल उठ रहा है कि मुंबई इंडियंस की टीम का अगला कप्तान कौन होगा। चर्चा तो यह भी है कि एक बार फिर से रोहित शर्मा पर दांव लगाया जा सकता है। क्या ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी लेना स्वीकार करेंगे।

कौन होगा अगला कप्तान?

क्रिकेट के जानकारों की मानें तो रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी लेना स्वीकार मुश्किल करेंगे, जो टीम के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा। ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि टीम का कप्तान सूर्य कुमार यादव को चुना जा सकता है।

अगर सूर्य को कप्तान बनाया गया तो यह आईपीएल उनके लिए किसी बड़ी खुशखबरी की तरह होगा। अभी आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार...