रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को जल्द सिखाएंगे सबक! बाय-बाय कहकर इस टीम में होंगे शामिल

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियय लीग यानी आईपीएल अब आखिरी पड़ाव पर चल रहा है, जहां प्लेऑफ में चारों टीम पहुंच गई हैं। प्लेऑफ में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहुंची हैं। यह सीजन 5 बार की आईपीएल विजेता रही मुंबई इंडियंस के लिए काफी खराब प्रदर्शन रहा।

एमआई 14 मुकाबलों में केवल 4 ही मैच जीत सकी, जो प्वाइंट टेबल के हिसाब 8 अंक के साथ दसवें नंबर पर रही। ऐसी दूसरी बार हुआ जब एमआई सबसे नीचे रही हो। अब सवाल उठ रहा है कि क्या अगले सीजन में भी अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा एमआई के लिए खेलेंगे?

चर्चा तो यहां तक है कि रोहित शर्मा जल्द ही एमआई को छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं, जो किसी बड़े झटके से कम नहीं है। हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी इस बात पर कुछ नहीं कहा गया है। मीडिया की खबरों के आधार पर यह आर्टिकल पब्लिश किया गया है।

रोहित शर्मा इस टीम का बन सकते हिस्सा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अब टीम को अलविदा कह सकते हैं, जिसके बाद कयास लग रहे है कि वे किसी टीम का हिस्सा होंगे। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा आगामी आईपीएल सेशन में किसी दूसरी टीम में शामिल हो सकते हैं।

चर्चा है कि रोहित शर्मा अगले सेशन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर एमआई के लिए बड़ा झटका होगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व में पांच बार आईपीएल खिताब जीता है, लेकिन इस बार उन्हें कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान सौंप दी।

इससे फैंस के बीच काफी निराशा देखने को मिली। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग में काफी गिरावट दर्ज की गई। रोहित शर्मा आगे क्या करेंगे, अभी आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा। मीडिया की रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है।

हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा में अनबन

पूरे आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम दो गुटों में बंटी नजर आई। टीम के नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा। दोनों में मैदान पर छत्तीस का आंकड़ा दिखाई दिया।

फील्डिंग करते हुए दोनों खिलाड़ियों में काफी बार तालमेल में कमी देखी गई। हार्दिक पांड्या के रवैये से रोहित शर्मा काफी नाराज नजर आए। इसके बाद से ही चर्चा शुरू हो गई कि रोहित शर्मा इस सीजन के मुंबई इंडियंस को अलविदा कह देंगे।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow