अनन्या पांडे को सर्च कर रहे थे रियान पराग, यूट्यूब हिस्ट्री लीक के बाद मचा बवाल, यूजर्स ने यूं किया ट्रोल

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः रियान पराग ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सेशन में अपनी बल्लेबाजी से वो धाक जमाई, जिनके जलवे का हर कोई दीवाना है। फैंस भी रियान पराग में फ्यूचर देख रहे हैं, क्योंकि वे इस सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज की सूची में तीसरे नंबर पर रहे। आईपीएल के बाद भी रियान पराग चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वे खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या कर दिया। दरअसल, रियान पराग की यूट्यूब हिस्ट्री सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें आप देख सकते हैं कि वे लैपटॉप पर कुछ सर्च करते दिख रहे हैं। उनकी यूट्यूब हिस्ट्री से एक बड़ा राज खुला है, जिसके बाद फैंस तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि ऐसा क्या कुछ वायरल हो रहा है।

Also Read: T20 वर्ल्ड कप 2024 में बने अनोखे रिकॉर्ड्स, इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज रोहित शर्मा का नाम

रियान पराग की यूट्यूब हिस्ट्री को रही वायरल

राजस्थान रॉयल्स के ताबड़तोड़ बल्लेबाज की यूट्यूब हिस्ट्री सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आप देख सकेत हैं उन्होंने सैफ अल खानी की बेटी अन्यया पांड्यो को सर्च किया हुआ है। इसके बाद फैंस खूब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रियान ने रविवार को गेमिंग सेशन की लाइव स्ट्रीमिंग की। इस दरिम्यान उनसे एक बड़ी गलती हो गई।

लाइव स्ट्रीमिंग के दौराव रियान कॉपी-फ्री म्यूजिक सर्च कर रहे थे। इसके बाद उनकी हिस्ट्री उजाकर हो गई, जिसके बाद बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। रियान पराग यूट्यूब पर सर्च करने के बाद उसे हाइड करना भूल गए। उनकी सर्च लिस्ट में सारा अली खान हॉट और अनन्या पांडे हॉट लिखा हुआ लोगों को दिख गया। इसके बाद बाद रियान बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। फैंस तरह-तरह के कमेंट कर उनकी खिंचाई कर रहे हैं।

Also Read: बारबाडोस से विजयी वापसी! टीम इंडिया कब होगी रवाना और जानिए क्या है पूरा ट्रेवल प्लान?

यूजर लिख रहे अनाप-शनाप

रियान पराग यूट्यूब की हिस्ट्री वायरल होने के बाद अनाप शनाप लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिख सावधान रहें, सतर्क रहें। दूसरे यूजर ने लिखा रियान पराग की सर्च हिस्ट्री हॉट है। जानकारी के लिए बता दें कि रियान पराग ने आईपीएल 2024 में गजब का प्रदर्शन किया था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ों की सूची में रहे थे। पराग ने 15 मैचों की 14 पारियों में 52.09 की औसत और 149.22 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाने का काम किया था। रियान पराग ने 40 चौके और 33 छक्के जड़े थे। उन्होंने 4 हाफ सेंचुरी लगाई थीं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow