नई दिल्लीः भारतीय टीम के महान बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लोगों को एक जबरदस्त गुड न्यूज दी है। कपल अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। फैंस के लिए यह खुशखबरी का ऐलान दोनों ने जारी कर किया है। ये न्यूज मिलने के बाद दोनों को सेलेब्स और फैंस से ढेरों बधाई मिल रही है।
इस संबंध में मंगलवार को कोहली ने बताया कि अकाय का जन्म 15 फरवरी को हुआ। कोहली और अनुष्का दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। इससे पहले दोनो की एक बेटी है जिसका नाम वामिका है, जिसका जन्म 2021 में हुआ था। कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की गई है।
पोस्ट को शेरयर करते हुए कोही ने बड़ी बात कही है। हमें सभी को यह बताते हुए दिल से बेहद खुशी हो रही कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया।
उन्होंने लिखा कि कि हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत समय आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। आगे लिखा कि हम आपसे गुजारिश करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। प्यार और आभार। जानकारी के लिए बता दें कि विराट और अुष्का श्रा ने 11 दिसंबर 2017 को अपनी शादी कर ली थी।
बधाइयों का लगा तांता
कोहली के दूसरी बार पिता बनते ही फैंस और सेलेब्स के चेहरे पर काफी खुशी छा गई। कोहली की पोस्ट पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस, क्रिकेटर से लेकर सेलेब्स तक स्टार कपल को मुबारकबाद दे रहे हैं।
पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा, कांग्रेचुलेशन। पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने दिल वाली इमोजी के साथ कमेंट किया। बहुत-बहुत बधाई विराट। इसके साथ ही राशिद खान और युजवेंद्र चहल ने भी शुभकामनाएं दीं।
कई हफ्तों से ब्रेक पर हैं कोहली
भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली पिछले हफ्तों पर ब्रेक पर हैं। वे इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की पोस्ट सीरीज हिस्सा नहीं हैं। कोहली ने पदले दो मैचों से नाम वापस लिया है। फिर आखिरी मुकाबलों से भी नाम हटवा लिया था। उन्होंने भारत के आखिरी मैच 17 जनवरी को खेला। टी-20 था। वहीं, अनुष्का की बतौर अभिनेत्री फिल्म 2018 में जीरो आई थी।