Sourav Ganguly WTC Final: भारत के ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप हारने के बाद सौरव गांगुली ने दिया रोहित शर्मा का साथ, रोहित और विराट को लेकर कही बड़ी बात।
Sourav Ganguly on Virat and Rohit: पूर्व भारतीय खिलाड़ी और पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि विराट ने साल 2022 में अपने इच्छा से टेस्ट मैचों की कप्तानी छोड़ी थी। विराट कोहली ने जनवरी 2022 में साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद फरवरी 2022 से रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी मिल गई। गांगुली का कहना है कि बीसीसीआई विराट के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार नहीं था।
Ind vs Aus WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया है। जिसके बाद से रोहित की कप्तानी पर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं। रोहित इससे पहले एशिया कप 2022 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी भारतीय टीम का नेतृत्व कर चुके हैं, जहां टीम को हार का सामना करना पड़ा था। सभी फैंस रोहित के टीम सिलेक्शन और उनकी रणनीतियों पर काफी सवाल खड़े कर रहे हैं, इसके साथ ही वह विराट को एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं।
हालांकि, सौरव गांगुली का यही मानना है कि रोहित को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बने रहना चाहिए। फैंस के सभी सवालों का जवाब देते हुए सौरव गांगुली ने स्पोर्ट्स टुडे को बताया कि किसी को भी कप्तान बनाना या नहीं बनाना चयनकर्ता का काम है और विराट ने टेस्ट की कप्तानी खुद से छोड़ी थी। ऐसे में कोई क्या कर सकता है। गांगुली ने आगे बताया कि उनके हिसाब से तो रोहित या राहुल को ही इस समय टीम का कप्तान होना चाहिए।
गांगुली ने आगे भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक रोहित ही टीम की कमान संभालेंगे। हालांकि यह उनका फैसला होगा कि वह वर्ल्ड कप के बाद क्या करना चाहते हैं। इस समय भारतीय टीम की कमान दो (रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़) महान खिलाड़ियों के हाथों में हैं। में दोनों को शुभकामनाएं देता हूं।