SRH vs MI: मैदान पर कदम रखते ही रोहित शर्मा के नाम हो जाएगा अनोखा रिकॉर्ड, बन जाएंगे पहले खिलाड़ी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024 SRH vs MI: आईपीएल सीजन के आठवें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे, जिसे लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। दोनों ही टीमों ने अभी इस सीजन में अपनी जीत का खाता नहीं हो सके, जिसके लिए खिलाड़ी एड़ी एड़ी से चोटी तक जोर लगाएंगे।

इसलिए यह मैच काफी रोमांचकारी होने की उम्मीद है, जहां फैंस के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। आज का दिल मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए बहुत ही अहम होने जा रहा है, क्योंकि वे एक बड़ा कीर्तिमा रचने वाले हैं। मैदान पर उतरते ही एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर लेंगे, जिससे मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा कीर्तिमान रचने के लिए पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा किया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

रोहित शर्मा रचने जा रहे यह बड़ा इतिहास

मुंबई इंडियंस और हैदराब के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा जिस पर हर किसी की नजरें टिकी होंगी। क्या आपको पता है कि यह मुकाबला रोहित शर्मा के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। रोहित शर्मा आज मुबंई इंडियंस के लिए अपना 200वां मैच खेलने उतरेंगे।

ऐसा करने वाले वे मुंबई इंडियंस की तरफ से पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। हिटमैन काफी सालों से मुंबई फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। रोहित शर्मा काफी लंबे समय से मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल खिताब भी जीता है।

रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए लगाए इतने शतक

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक 5054 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 3 शतक और 34 अर्धशतक हैं। उनके नाम चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ काफी अच्छे रहन बटोरे हैं। इन दोनों टीमों के खिलाफ रोहित ने आईपील में काफी ज्यादा रन भी बनाए है।

सीएसके और केकेआर के खिलाफ रोहित के बल्ले से अब तक 13 अर्धशतक निकल चुके हैं। पूरे आईपीएल में अभ तक कुल 244 मैच खेले हैं। उनके नाम 4805 रन बनाने काम किया है। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया था। अब मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow