Asia Cup 2023 में श्रीलंकाई टीम ने बनाया एक अनौखा रिकॉर्ड, भारतीय टीम भी नहीं कर सकी है ये कारनामा

Asia Cup 2023, Srilanka Team Record: एशिया कप 2023 में श्रीलंका की टीम ने एक बहुत ही अनौखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जिसे आज तक भारतीय टीम भी अपने नाम नहीं कर सकी है।

Srilanka Team New Record In Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में श्रीलंकाई टीम ने एक बहुत ही अनौखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से हुई थी। जिसके पहले मुकाबले में पाकिस्तान और नेपाल आमने सामने थीं। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाना है। इस दौरान श्रीलंकाई टीम ने एक बेहद ही शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। आइए जानते है क्या है ये शानदार रिकॉर्ड।

श्रीलंका ने बनाया शानदार रिकॉर्ड

एशिया कप 2023 के छ्ठे मुकाबले में अफगानिस्तान को 2 रन से हराते ही श्रीलंका ने इतिहास रच दिया। दरअसल, श्रीलंकाई टीम की ओडीआई मैचों में ये लगातार 12वीं जीत है। श्रीलंकाई टीम ने 2023 में अब तक लगातार कुल 12 वनडे मुकाबले जीते हैं और
एशिया कप 2023 में अगर श्रीलंकाई टीम अपना अगला मुकाबला जीतने में कामयाब रहती है तो वह लगातार सबसे ज्यादा ओडीआई मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी। आइए जानते हैं ओडीआई क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें कौनसी हैं।

इन टीमों ने जीते हैं सबसे ज्यादा ओडीआई मुकाबले

वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम है। जिसने साल 2003 में लगातार 21 वनडे मुकाबले जीते थे। इस लिस्ट में 12 जीत के साथ साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका का नाम शामिल है। वहीं 11 जीत के साथ वेस्टइंडीज टीम तीसरे स्थान पर है।