Suryakumar Yadav: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने पहले टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं।
Suryakumar Yadav, Ind vs Wi 1st T20: भारत और वेस्टइंडीज के पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच आज ( 3 अगस्त) खेला जाएगा। यह मुकाबला आज रात 8:00 बजे से ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि त्रिनिदाद में स्थित है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की निगाहें एक बहुत बड़े रिकॉर्ड पर हैं। आइए जानते हैं सूर्या कौनसा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं।
सूर्या के निशाने पर यह रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले में मात्र 4 छक्के जड़ते ही वह इतिहास रच देंगे। इस समय सूर्या भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में 96 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। 4 छक्के जड़ते ही वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 छ्क्के पूरे कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। सूर्या ने अब तक 48 मैच की 46 पारियों में 46.52 की औसत से 1675 रन बनाए हैं।
भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। जिन्होंने 148 मैचों की 140 पारियों में कुल 182 छक्के जड़े हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने 115 मैचों की 107 पारियों में 117 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल 99 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज
1. रोहित शर्मा – 182 छक्के
2. विराट कोहली – 117 छक्के
3. केएल राहुल – 99 छक्के
4. सूर्यकुमार यादव – 96 छक्के
5. युवराज सिंह – 74 छ्क्के