VIDEO: गला फाड़कर रोहित शर्मा चिल्लाए तो हार्दिक पांड्या ने यूं किया नजरअंदाज, फिर बदले कप्तान के इरादे

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में इस बार मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही, जिसे शुरुआती तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। चौथे मैच में दिल्ली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त दी है। इतना ही नहीं इसके बाद रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु को भी मुंबई ने 7 विकेट से हरा दिया। जीत के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और क्रिकेट फैंस काफी खुश नजर आए। दूसरी तरफ जीत से उत्साहित हुए हार्दिक पांड्या एक फिर मनमानी करते हुए नजर आए।

वे अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उनकी मनमानी को मुंबई इंडियंस की हार की वजह भी माना जा रहा है। इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लगातार नजरअंदाज करते हुए दिख रहे हैं।

Also Read: T20 वर्ल्ड कप 2024 में बने अनोखे रिकॉर्ड्स, इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज रोहित शर्मा का नाम

हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा की बात कर रहे अनसुनी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से दिनेश कार्तिक खेलते हुए लगातार एक ही तरफ चौके लगा रहे थे। इस दौरान रहोति शर्मा हार्दिक पांड्या को चिल्ला कर वहां किसी फील्डर को खड़ा करने के लिए कह रहे थे। हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की बात को पूरी तरह से अनसुना कर दिया।

इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने हार्दिक पांड्या को एक बार फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया। आप देख सकते हैं कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस तरह-तरह के कमेंट कर खूब आलोचनाएं कर रहे हैं।

Also Read: बारबाडोस से विजयी वापसी! टीम इंडिया कब होगी रवाना और जानिए क्या है पूरा ट्रेवल प्लान?

इससे पहले भी हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा चुका हैं। मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने से लेकर मैदान पर टीम की पर हार्दिक पांड्या को लगातार बुराइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Also Read: टीम इंडिया को मिला नया कप्तान! इस खिलाड़ी के नाम पर मुहर लगनी तय, जानें अपडेट

मुंबई इंडियंस ने हासिल कर ली जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुको मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ये मुंबई इंडियंस की सीजन की दूसरी जीत रही है। बेंगलुरु को हराकर मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट टेबल में 7वां स्थान प्राप्त कर लिया।
मुंबई इंडिंयस की तरफ से ईशान किशन, सूर्य कुमार यादव और रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारियां खेली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल की धूम लगाातर सुनाई दे रही है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow