नई दिल्लीः आप भी भली भांति जानते हैं कि क्रिकेट और बॉलीवुड आपस में एक दूसरे के बहुत करीब हैं। कई ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं जो क्रिकेटरों के साथ अफेयर में रही और शादी भी कर ली। आज हम बॉलीवुड अभिनेत्री और क्रिकेट के तूफानी खिलाड़ी का एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जो शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे।
हम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के अफेयर की कहानी सुनकर दंग रह जाएंगे, जब वो काफी तनाव में रहने लगे थे। गांगुली को यह प्यार जब हुआ था तब वे शादी शुदा थे। आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन एक्टर थीं, जिनसे गांगुली को अफेयर हो गया हुआ। दरअसल उस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम नगमा था, जो काफी खूबसूरत थी। आप सोच रहे होंगे जब इतना प्यार था तो फिर रिश्ता कैसे टूटा, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
शादीशुदा गांगुली जब दे बैठे थे दिल
किसी इंसान को कुंवारी अवस्था में अफेयर हो जाए तो बात पचती हैं, लेकिन शादी के बाद किसी पर प्यार परवान चढ़ने लगे तो सुनने वाले चौंकते ही हैं। यह बात भारतीय क्रिटेट टीम के कप्तान सौरभ गांगुली पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। गांगुली जब नगमा को दिल दे बैठे तो उनका हर कोई हैरान रह गया। दोनों एक दूसरे के लिए खुलकर बोलते थे।
प्यार इस कद्र हो गया कि गांगुल शादी करने की भी सोचने लगे। नगमा और गांगुली के अफेयर चर्चे चारों और खूब हो रहे थे। गांगुली का चढ़ता अफेयर की खबरों का असर परिवार में दिखने लगा। यह सब जानक पत्नी डोना भी चिंता में रहने लगी और परेशान हो गईं। गांगुली की जिंदगी में सबसे उलटफेर की स्थिति तो जब बनी तब डोना ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है।
ऐसी स्थिति में गांगुली पास एक ही ऑप्शन था कि वो अपने प्यार को छोड़ फैमिली में मनमुटाव से बचे। इस विषय पर जब उनसे बात की गई तो गांगुली ने आखिरकार नगमा से दूरी बना ली और अपनी पत्नी व फैमिली के साथ रहने का फैसला कर लिया है। गांगुली या डोना ने कभी खुलकर इस पर बात नहीं की, लेकिन मीडिया ने इन खबरों को काफी प्रकाशित किया था।
नगमा ने सलमान की मूवी से किया था डेब्यू
जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा ने सलमान खानी की फिल्म ए रिबैल फॉर लव से बॉलीवुड करियर की शुरू की थी। इसके बाद यलगार और बेवफा से उन्हें अलग पहचान बनी। दूसरी और सौरभ गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन कप्तान व बल्लेबाजों में गिने जाया करते थे।