नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी Mahendra Singh Dhoni की महानता किसी से छिपी नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान साबित हुए हैं। भारत की कप्तानी में इंडियन टीम ने 2007 T20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्वकप और उसके बाद 2015 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया। महेंद्र सिंह धोनी स्टंप के पीछे विकेटकीपिंग करते हुए अपनी कप्तानी के जरिए मैच का रुख बदल देते थे।बल्लेबाजी के वक्त अंतिम ओवरों में धोनी बल्लेबाजी से पूरा मैच पलट देते थे। अब 2011विश्वकप का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गौतम गंभीर और युवराज सिंह महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बताते हैं पूरी खबर क्या है।
गंभीर ने धोनी की बताई खूबी
जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंडियन टीम ने 2011 विश्व कप की ट्रॉफी जीती। उसके बाद देश में भारतीय प्रशंसकों ने खूब जश्न मनाया। विश्व कप जीत के बाद हुए सम्मान समारोह में गौतम गंभीर और युवराज सिंह भी मौजूद थे। टीम के सभी खिलाड़ियों से महेंद्र सिंह धोनी के बारे में एक एक शब्द कहने को कहा गया, गंभीर से जब महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पूछा गया तो गंभीर ने कहा कि ‘वो काफी रिलेक्स्ड हैं।’
युवराज ने उड़ाया मजाक
जब युवराज सिंह से महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पूछा गया तो युवराज सिंह के बयान को सुनकर सभी लोग हंसने लगे। युवराज ने धोनी के बारे में कहा कि ‘मुझे नीचे बैटिंग करने के लिए ढकेला।’ युवराज के इस बयान को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। आपको बता दें कि विश्वकप के दौरान महेंद्र सिंह धोनी युवराज से नीचे बल्लेबाजी करने आते थे। युवराज सिंह ने विश्व कप 2011 में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था पर फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी युवराज से ऊपर बल्लेबाजी करने आए थे।
वीडियो हुआ वायरल
2011 players about their captain MS Dhoni!! pic.twitter.com/HZfC99unkS
— Aswathyᶜˢᵏ💛 (@Dhonifan183) December 11, 2022
युवराज और गंभीर के दिए गए बयान का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट के प्रशंसक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। आप भी देखें यह वीडियो।