मुंबई 42वीं बार जीती रणजी खिताब तो एमसीए ने कर दी धनवर्षा, टीम को मिलेगी इतनी रकम

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Ranji Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी ऐसी है, जहां से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने दस्तक दी और आज दुनियाभर में महान खिलाड़ियों की लिस्ट में गिने जाते हैं। रणजी ट्रॉफी में खिलाड़ी भी बढ़चढ़कर भाग लेते हैं, जहां सभी प्लेयर्स को अपना हुनर दिखाने का मौका रहता है।

इस बीच रणजी टूर्नामेंट में मुंबई की टीम ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो हर किसी के लिए मिसाल बन गया। कमाल भी ऐसा कि मुंबई के ऊपर खूब नोटों की बारिश का ऐलान कर दिया गया है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा कारनामा है। दरअसल, मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती, जिसके बाद खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिली।

Also Read: T20 वर्ल्ड कप 2024 में बने अनोखे रिकॉर्ड्स, इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज रोहित शर्मा का नाम

8 साल के इंतजार बाद अब रणजी में एक बार फिर पताका फहरा दी, जिससे हर किसी को नई उड़ान मिली है। टीम के प्रदर्शन से खुश होकर मुंबई क्रिकेट संघ(एससीए) ने बड़ा ऐलान करते हुए पुरस्कार राशि दोगुना कर दी है।

एमसीए ने किया बड़ा ऐलान

मुंबई क्रिकेट संघ(एमसीए) ने बड़ा ऐलान करते हुए 42 वीं बार रणजी खिताब जीतने वाली टीम की पुरस्कार राशि को दोगुना करने का ऐलान कर दिया गया है। इसका मतलब कि एमसीए की ओर से पांच करोड़ रुपये ज्यादा दिए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों की मौज आ गई है।

Also Read: बारबाडोस से विजयी वापसी! टीम इंडिया कब होगी रवाना और जानिए क्या है पूरा ट्रेवल प्लान?

मुंबई क्रिकेट संघ के सचिव अजिंक्य नाइक ने बयान में बड़ी बात कही है। एमसीए के अध्यक्ष अमोल काले और शीर्ष परिषद ने रणजी ट्रॉफी की पुरस्कार राशि को दोगुनी करने का फैसला किया है। एमसीए रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई की टीम को पांच करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने का का ऐलान कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि एमसीए के लिए यह साल बहुत ही शानदार रहा है, जिसने खिताब जीते। इसके अलावा टीम बीसीसीआई के आयु वर्ग की सभी प्रतियोगिताओं के नॉकआउट चरण में पहुंच गई। टूर्नामेंट के इतिहास में 90 से 48वीं बार मुंबई फाइनल में पहुंची थी।

विदर्भ को दिया था इतने रन का लक्ष्य

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मैच का नतीजा उसी समय तय लग रहा था, जब विदर्भ को 538 रन का नामुमिकन लक्ष्य मिला था। बावजूद इसके विदर्भ ने हार नहीं मानी। कप्तान अक्षय वाडकर के 102 रन और हर्ष दुबे के 65 रनों के कारण मुंबई को जीत हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी।

Also Read: टीम इंडिया को मिला नया कप्तान! इस खिलाड़ी के नाम पर मुहर लगनी तय, जानें अपडेट

वाडकर ने साल का पहला शतक लगाने के साथ सत्र में 600 रुन का आंकड़ा भी छू लिया। दुबे ने प्रथम श्रेणी करियर में दूसरा अर्धशतक जमाने का काम किया।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow