नई दिल्ली: आईपीएल के अगले सीजन की नीलामी का समय काफी नजदीक आ रहा है, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर अभी से उत्साह दिख रहा है। नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।

चर्चा चल रही है कि हार्दिक पांड्या मुंबई इडियंस के साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन क्या ऐसा हो पाएगा। यह सबके मन में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने की खबरों के बीच भारतीय टीम के पू्र्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बड़ी बात कही है।

आकाश चोपड़ा ने ऐसी बात कही है कि गुजरात टाइटंस के फैंस को थोड़ी राहत जरूरी मिलेगी। क्या कहा है यह जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल पढ़कर पूरी बात जाननी होगी।

आकाश चोपड़ा ने पांड्या को लेकर कही बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। हार्दिक के मुंबई में जाने की खबरें आ रही हैं लेकिन अगर हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाना तय माना जा रहा है।

इसके साथ ही अगर ऐसा होता है ति फिर उनके लिए मुंबई इंडियंस में वापसी करने का क्या मतलब है। हार्दिक पांड्या वैसे भी कई साल तक मुंबई के लिए खेले और अच्छा प्रदर्शन किया है। बीते दो साल में वो गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं। उनके लिए भी काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हार्दिक की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में टाइटल जीत लिया था।

जानिए क्या हार्दिक पांड्या बनेंगे कप्तान

आकाश चोपड़ा ने यह बातें एक यू्ट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के दौरान कही हैं। आकाश चोपड़ा से सवाल में पूछा गया कि एक अफवाह ये चल रही है कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस टीम में जा रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि अगर वो जा रहे हैं तो इसका मतलब ये कि गुजरात उन्हें रिलीज कर रही है।

इसे साथ ही कहा कि कि उनकी कप्तानी में एक गुजरा को एक सीजन में जीत मिली और पिछली बार फाइनल में भी पहुंचे। अगर वो मुंबई में वापसी कर रहे हैं तो क्या उन्हें कप्तान बनाया जाना तय माना जा रहा है।

 

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...