WTC Final 2023: भारतीय कप्तान Rohit Sharma और हेड कोच Rahul Dravid के लिए बढ़ी मुश्किलें, अब क्या होगा आगे

Timesbull

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम हार के काफी करीब पहुंच गई है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

- Advertisement -

Ind vs Aus WTC Final 2023: भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड टीम से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बार टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है और यहां भी भारतीय टीम इस खिताबी मुकाबले को हारते नजर आ रही है। इस मुकाबले में दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 151 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ही 469 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा कर दिया है। भारत अभी भी पहली पारी के आधार पर 318 रन से पीछे है।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया अभी भी 318 रन से आगे है। ऐसे में अगर भारत 119 रन बनाकर फॉलोऑन से बच जाती है तो टीम इंडिया के इस मुकाबले में बने रहने के आसार दिखाई देते रहेंगे। वरना ऑस्ट्रेलियाई टीम, टीम इंडिया को फॉलोऑन देकर बड़े ही आसानी से मैच को अपने मुठ्ठी में कर लेगी।

- Advertisement -

Rohit Sharma and Rahul Dravid WTC Final 2023: भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में हार के काफी करीब पहुंच गई है। आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा, जिन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार ट्रॉफी जीताई है। रोहित को पिछले साल तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई थी। जहां रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से हार कर बाहर हो गई थी। इस बार रोहित डबल्यू टी सी फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप में कप्तानी कर रहे हैं। रोहित को उनकी कप्तानी के चलते कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक कप्तान और कोच दोनों ने ही भारत को ICC ट्रॉफी नहीं जीताई है।

रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ से पहले भारत की कमान विराट कोहली और कोचिंग की जिम्मेदारी रवि शास्त्री के हाथों में थी। लेकिन यह दोनों भी भारत को कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीता सके।

- Advertisement -
- Advertisement -

Latest News

Share This Article